Search

 
 
 

बेरमो: गोमिया में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू

 
Bermo: गोमिया के आईईपीएल फुटबॉल मैदान में बोकारो जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ हुआ. दो दिवसीय इस जूनियर एथलेटिक्स टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद के सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंदलाल महतो मौजूद थे. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग आठ सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया. खेल के पहले दिन में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने 60 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 800 मीटर रेस और 5000 मीटर रेस में अपना बेहतर प्रदर्शन किया. लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में अंडर 12, 14, 16, 18 और 20 बालक और बालिका वर्ग और पुरूष और महिला वर्ग ने भाग लिया और पदक प्राप्त किया. इस एथलीट में हौसला अफजाई के लिए एशियन एथलीट चैंपियनशिप के गोल्डेन गर्ल आशा किरण बारला मौजूद थी. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
आईईपीएल गोमिया के जीएम राकेश कुमार कार्यक्रम में शिरकत किये और विजेता एथलीट को पुरस्कृत किया. इस टूर्नामेंट में मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी और पंसस प्रवीण कुमार यादव मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक के सचिव गंगाधर यादव, टेक्निकल चेयरमैन अशोक कुमार भट्टाचार्य, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अशोक कुमार महतो, वरिष्ठ तकनीकी पदाधिकारी विनोद सिंह, गौतम चंद्र पाल, राजेश कोल और बालमुकुंद प्रजापति की प्रमुख योगदान रहा. बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आशु भाटिया ने अपनी देखरेख में सफल संचालन के लिए सभी तकनीकी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही