Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कनिका महिला समिति ने ज्ञानदीप अभियान ट्रस्ट को दिया कंप्यूटर

Advertisement
Advertisement

ट्रस्ट में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में होगी सहूलियत

Bermo : अर्पिता महिला मंडल के अधीन कनिका महिला समिति ने बेरमो के गांधीनगर स्थित ज्ञानदीप अभियान ट्रस्ट को नि:शुल्क कंप्यूटर दिया है. के द्वारा छात्राओं को मुफ्त में कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है. बोकारो और करगली प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव की पत्नी और समिति की अध्यक्ष चंद्रकला राव ने 31 जुलाई को आयोजित समारोह में ट्रस्ट को कंप्यूटर सेट प्रदान किया. महाप्रबंधक एमके राव ने कहा कि लड़कियों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनने के लिए कंप्यूटर जरूरी है. उन्होंने लड़कियों को कंप्यूटर की मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने के लिए ज्ञानदीप अभियान ट्रस्ट की सराहना की. साथ ही सभी सक्षम लोगों से ट्रस्ट को सहयोग करने की अपील की. शिक्षिका मोनिका और आएसा खान ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुबोध सिंह पवार, सचिव जयनाथ तांती, राकेश नायक, ज्योति कुमारी, सरोज मास्टर, सीएसआर के नोडल पदाधिकारी संजीत कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-athlete-asha-kiran-barla-leaves-for-spain-to-participate-in-youth-commonwealth-games716374-2/">बेरमो

: एथलीट आशा किरण बारला यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने स्पेन रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही