Bermo: मनरेगा योजना को बंद करने की साजिश के खिलाफ गोमिया अंचल किसान सभा ने 22 मई को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. धरना में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान मजदूर और महिला कामगारो ने भाग लिया. मुख्य वक्ता सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को एक साजिश के तहत खत्म करने पर तुली है, जबकि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी है. कोविड काल में मनरेगा ने ग्रामीण भारत को राहत देते हुए अर्थव्यवस्था को सहारा दिया था. केंद्र सरकार ने बजट में 33 फीसदी आवंटन कम कर मनरेगा में 60 हजार करोड़ ही दिया है. इससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार गरीबों के खिलाफ है.सभी ने 20 सूत्री मांगों पर अमल करने की अपील की. मौके पर लखन महतो, श्याम सुंदर महतो, भोला सिंह, विनय स्वर्णकार, विनय महतो, भुनेश्वर महतो, पूरण मांझी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645130&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : बेरमो विधायक से 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ मांगा समर्थन [wpse_comments_template]
बेरमो: मनरेगा को बंद करने की साजिश के खिलाफ किसान सभा का धरना

Leave a Comment