Search

 
 
 

बेरमो : वेटलिफ्टिंग में कुसुम ने जीता रजत पदक

 
Bermo :  बोकारो जिले के गोमिया गैरमजरुआ बस्ती की 13 वर्षीय कुसुम कुमारी ने झारखंड स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर गोमिया का नाम रोशन किया है. कुसुम ने 90 किलोग्राम के वेट लिफ्टिंग में शानदार खिताब हासिल किया है. यह प्रतियोगिता राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ जहां विभिन्न जिलों के डेढ़ सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया. कोच जेएसएसपीएस के गुरविंदर सिंह ने बताया कि कुसुम राष्ट्रीय स्तर के गेम्स में शामिल होने केरला के कन्याकुमारी जायेगी. कुसुम के पिता शिबू प्रजापति डीएलएम गोमिया के एथलेटिक्स कोच हैं. उन्होंने अपनी बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है. कुसुम को इस सफलता पर झामुमो गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, विकास कुमार, राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, रोहित यादव, पवन यादव, अब्दुल मजिद सहित कई लोगों ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-launches-uga-ho-suraj-dev-album/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लांच की “उगा हो सूरज देव” एल्बम [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही