Search

 
 
 

बेरमो: पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर नेता शफीक खान

 
Bermo: मजदूर नेता कामरेड शफीक खान की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई. यह कार्यक्रम संडे बाजार स्थित सामुदायिक भवन में हुआ. इसमें विधायक कुमार जयमंगल सिंह, बीएंडके महाप्रबंधक एमके राव, कल्याणी पीओ कुमार सौरभ सिंह, श्रमिक नेता गिरिजा शंकर पांडेय, राकोमसं नेता इसलाफिल अंसारी, एटक नेता लखनलाल महतो, सीटू नेता भागीरथ मिश्रा व विजय भोई, जिप सदस्य टीनू सिंह और कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. विधायक जयमंगल सिंह ने कहा कि शफीक खान साहब जीवनपर्यन्त गरीब और कमजोर वर्ग के मजदूरों की सेवा में जीवन गुजार दिए. अंतिम समय तक मजदूरों को हक और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे. गोमिया के साड़म भाकपा कार्यालय में भी दिवंगत श्रमिक नेता शफीक खाॅ की पुण्यतिथि मनाई गई. यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अंचल सचिव सोमर मांझी ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने खान साहब को श्रद्धांजलि दी. कहा कि रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के अतिरिक्त महात्मा गांधी द्वारा पालन किए जाने वाला सर्व धर्म समभाव का सफीक साहब प्रतीक थे. खान साहब के एक हाथ में बजरंगबली का गोदना से इस बात की पुष्टि होती है. आज खान साहब की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो का काम किया था, लेकिन आज अंग्रेजी हुकूमत तो नहीं है, तो फिर भारतवासियों में फूट डालने का काम कौन कर रहा है. सत्ता के संरक्षण में धर्म के आधार पर देशवासियों को बांटने का काम किया जा रहा है. धार्मिक घृणा फैलाने के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा सिर्फ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को ही नोटिस करने के मामले का जिक्र किया. भाजपा को जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग का हिंदी संस्करण बताया. कार्यक्रम को सोमर मांझी और समीर कुमार हालदार ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मुकुंद साव, बीरबर हांस्दा, गेंदों केवट, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, चमन केवट, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, दिलबर केवट, महेश केवट, सरिता देवी और मुन्नी देवी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही