Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो के मजदूर की गुजरात में ईलाज के दौरान मौत, कपड़ा उद्योग में काम करने के दौरान लगी थी चोट

Bermo :  गुजरात के एक कपड़ा उद्योग में काम करने वाले बेरमो के मजदूर धनेश्वर महतो की मौत हो गई. काम करने के दौरान 1 जुलाई को उसके सिर पर चोट लग गई थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गुरुवार को उसका शव बेरमो अनुमंडल के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पलामू पंचायत के पीपराटांड गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. शव के पहुंचते ही पत्नी गंगिया देवी, मां सुधवा देवी,  पुत्र बजरंगी महतो, विक्की महतो, पुत्री प्रीति कुमारी सहित परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/gang-rape-of-class-vii-student-in-dumka-police-in-search-of-accused/">दुमका

में सातवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इलाज के दौरान हुई मौत

चोट लगने के बाद मिल मालिक ने उसे केजी मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के छोटे भाई मोहन महतो ने बताया कि जब उसके भाई का निधन हो गया तो मील मालिक से एम्बुलेंस व्यवस्था करने की मांग की. मील मालिक ने कहा कि उसके इलाज में हम 70 से 80 हजार रुपये खर्च कर दिया हैं. एम्बुलेंस व्यवस्था स्वयं कर लो. बड़ी मुश्किल से एम्बुलेंस की व्यवस्था की लेकिन यहां किराया भुगतान होने में काफी परेशानी हुई. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-javed-alam-from-badu-afsana-from-kokdoro-suraj-from-mesra-east-became-deputy-chief/">रांची:

बाढ़ू से जावेद आलम, कोकदोरो से अफसाना, मेसरा पूर्वी से सूरज बने उप-मुखिया

15 दिन के अंदर यह तीसरा मामला

सूचना मिलते ही 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजलाल हंसदा, उप प्रमुख हरीलाल महतो, निवर्तमान मुखिया, जलेश्वरी देवी, झामुमों नेता हेमलाल महतो, बलि रजक, आजसू नेता टिकैत कुमार महतो, समाज सेवी नागेश्वर सिंह, भगीरथ महतो, टेकलाल महतो सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. मृतक के परिजनों को परिजनों को ढांढस बंधाया. बता दें कि 15 दिन के अंदर नावाडीह प्रखंड का यह तीसरा मामला है. दो प्रवासी मजदूर की पहले मौत हो चुकी है. 17 जून को इसी प्रखंड के मूंगों रंगामाटी ग्राम के सुमित कुमार महतो (21) वर्ष का शव तेलंगाना से लौटा. 03 जुलाई को बिरनी पंचायत के बरमसिया ग्राम निवासी शत्रुघ्न महतो (19) वर्ष की मौत मुंबई में ट्रेन से गिरने से हो गई थी. तीसरा बेरमो के पलामू पंचायत निवासी धनेश्वर महतो की मौत गुजरात में हो गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही