Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : वेतन समझौता के बाद लौटे लखन लाल का किया गया अभिनंदन

Bermo : कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत ढाई लाख से अधिक कामगारों के लंबित 11वां वेतन समझौता संपन्न कराकर लौटे जेबीसीसीआई सदस्य सह यूसीडब्ल्यू के उपाध्यक्ष लखन लाल महतो का बुधवार 24 मई को कल्याणी कैंटीन मे भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर लखन लाल महतो ने कहा कि वेतन समझौता मजदूर हित के लिए ऐतिहासिक है पिछले 10 बैठकों में मजदूरों की सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन 11वां वेतन समझौता नहीं हो रहा था, जिससे मजदूरों में मायूसी देखी जा रही थी. अब मजदूर का चेहरा वेतन समझौते के बाद खिल उठा है. इस वेतन समझौते में मजदूरों का लगभग डेढ़ गुना वेतन वृद्धि किया गया है. यूसीडब्ल्यू ढोरी के एरिया अध्यक्ष जवाहर लाल यादव और एरिया सचिव भीम महतो ने कहा कि उक्त वेतन समझौते को कराने में उनके यूनियन के लखन लाल महतो का प्रयास सराहनीय रहा है. शाखा सचिव जितेन्द्र दूबे ने वेतन समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर लखन लाल महतो को साधुवाद दिया. यह">https://lagatar.in/bharat-jodo-conference-in-bokaro-mp-imran-pratapgarhi-will-attend/">यह

भी पढ़ें : भारत जोड़ो सम्मेलन बोकारो में, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी होंगे शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही