Search

 
 
 

बेरमो : हर घर में दीये जलने चाहिए- राजेश सिंह

 
Bermo :  बेरमो स्टेशन स्थित प्रेम नगर, फुसरो स्टेशन के समीप रैन बसेरा, हिंदुस्तान पुल फुसरो स्थित बाबा आमटे नगर और ढोरी बस्ती के सैकड़ों-असहायों के बीच दीया, रुई, तेल और मिठाई का वितरण भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश सिंह ने किया. वहीं उन्होंने कहा कि दीवाली के मौके पर हर घर पर दीये जलने चाहिए. दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेता रात दिन काम कर रहे हैं. उन्होंने चाइनीज लाइटों का पूर्णत: बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे मिट्टी के दीयों को बनाने वाले कुम्हार भाइयों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा. साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षित करने में भी सहयोग मिलेगा. राजेश सिंह गरीब परिवारों के बीच हर साल सवा लाख दीयों को बांटते हैं. जरीडीह और बेरमो प्रखंड में भी सैकड़ों मजदूरों के बीच दीयों का वितरण किया गया. राजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद हर परिवार के लिए 31 दीयों के साथ रुई की बाती और तेल की बोतल को मिला कर एक झोला तैयार किया है, जो गरीब परिवार के बीच बांटे जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-22-tribal-children-leave-for-ayodhya/">गिरिडीह

: 22 आदिवासी बच्चे अयोध्या रवाना [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही