Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पुलिस बल के साथ आईईपीएल में अधिग्रहित विस्थापितों की भूमि की होगी मापी : पूर्व विधायक

Bermo : गोमिया अंचल कार्यालय में सोमवार को बोकारो के अपर समाहर्त्ता सादात अनवर की अध्यक्षता में आईईपीएल में अधिग्रहित विस्थापितों की भूमि की मापी को लेकर बैठक हुई. बैठक में गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, पेटरवार सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. हैरान करने वाली बात यह है निर्णायक बैठक में आईईपीएल प्रबंधन ने हिस्सा नहीं लिया. अलबत्ता हाईकोर्ट में जाने की सूचना संबधी पत्र भेज दिया. जिसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से अंचल कार्यालय में उपलब्ध राजस्व कागजातों व ग्रामवार नक्शा के आधार पर अंचल कार्यालय, गोमिया और अंचल कार्यालय, पेटवार के अमीन द्वारा संयुक्त रूप से जो उस भूमि की मापी करने का निर्णय लिया गया जिस पर विस्थापितों का दावा है. [caption id="attachment_540923" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/BHUI-MAPI-MEETING-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बैठक में मौजूद अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी, पूर्व विधायक व अन्य[/caption] बैठक के बाद योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बैठक में आईईपीएल गोमिया के प्रतिनिधि को अधिग्रहित जमीन का कागजात लेकर पहुंचना था, लेकिन कंपनी के अधिकारी नहीं पहुंचे और आईईपीएल, गोमिया को आवंटित भूमि की मापी के संबंध में उपायुक्त की गठित त्रिस्तरीय जांच दल व मापी के बिन्दुओं पर उनकी तरफ से उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल करने की बात कही गई, परन्तु रिट याचिका की कोई प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई. यह">https://lagatar.in/bokaro-health-check-up-camp-organized-in-leprosy-ashram-on-bapus-death-anniversary/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बापू की पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही