Search

 
 
 

बेरमो : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल मरांडी को नेताओं ने दी बधाई

 
कहा, बाबूलाल के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत
Bermo : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी, श्याम फाउंडेशन के प्रकाश कुमार सिंह, जिप सदस्य डॉं. सुरेंद्र राज शामिल हैं. बधाई संदेश में इन नेताओं ने कहा है कि बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में और ज्यादा मजबूत होगी, जिसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिलेगा. बाबूलाल झारखंड के लोकप्रिय नेता हैं. उनकी जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ है. लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य के सभी 14 सीटों और विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=688492&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बेरमो 6 दिसंबर तक जिला नहीं बना तो ज़ोरदार आंदोलन : विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही