Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सांसद रमेश विधूड़ी के वक्तव्य की निंदा की

Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग से भाजपा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Bermo : इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा लोकसभा में बसपा सांसद के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है. गोमिया में 25 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के नेताओं ने कहा कि भाजपा सांसद ने सदन में अपशब्दों का प्रयोग कर भाजपा और उसके पैतृक संगठन आरएसएस की सोच को उजागर कर दिया है. विधूड़ी के बोले शब्द हाट-बाजार, चौक-चौराहों पर असामाजिक तत्व बोलते हैं. भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद ने कहा कि रमेश विधूड़ी गाली का प्रयोग कर रहे थे और सदन में बैठे भाजपा के अन्य नेता हंस रहे थे. भाजपा के किसी भी सदस्य ने प्रतिवाद नहीं किया. उन्होंने चुनाव आयोग से भाजपा के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की. प्रेसवार्ता में राजद के काशीनाथ यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, झामुमो के बंटी उरांव के अलावा अरुण यादव, जावेद हुसैन, इकराम उल हक, कपिल मुनि यादव, अनिल सिंह, दरोगा प्रसाद सिंह, अनवर रफी, देवानंद प्रजापति, खुर्शीद आलम, मुकेश यादव, लेखराज चौहान, अभय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-a-person-who-went-to-pokhar-to-bring-flowers-on-karam-festival-died-due-to-drowning/">गोड्डा

: करम पर्व पर फूल लाने पोखर गए व्यक्ति की डूबने से मौत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही