Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: 17 घंटे बाद उतरा तेंदुआ, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआटांड़ में यूकोलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ 17 घंटे बाद 16 अप्रैल की देर रात उतरा. बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि बीती रात शोरगुल शांत होने पर करीब दस बजे रात तेंदुआ पेड़ से नीचे उतरा. वन विभाग की रेस्क्यू टीम व मेनका गांधी के पीएफए कार्यकर्ता निचित कुमार व राहुल ने तेंदुए को सुरक्षित उतारने में लगे रहें.16 अप्रैल की सुबह तेंदुए ने एक महिला को घायल कर ग्रामीणों का हुजूम देख पेड़ पर चढ़ गया था. दिनभर गोमिया बीडीओ, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, वन विभाग के अधिकारी व फूलचंद केवट वहां भीड़ नहीं लगाने की अपील व तेंदुए को पेंड से सुरक्षित उतारने के लिए प्रयासरत रहे. वहां धारा 144 लगा रहने के बाबजूद ग्रामीण तेंदुए के उतरने की आस लगाए रहे. रात होने और शोरगुल शांत होने पर तेंदुआ पेड़ से नीचे उतरा और जंगल की ओर चला गया. वनरक्षी मुकेश कुमार ने बताया कि उसके पैर के निशान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका रूख लुगु पहाड़ की ओर है. तेंदुए को सुरक्षित जंगल की भेजने में वनरक्षी निताय चंद्र महतो, तोहिद अंसारी, विकास कुमार, विजय कुमार, भगवान दास हेंब्रम व गार्ड शामिल थे. डीएफओ रजनीश कुमार ने तेंदुआ के सुरक्षित जंगल  जाने के बाद कहा कि अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है. आसपास के ग्रामीणों से अपील किया है कि वह रात को घर के बाहर या छत पर नहीं सोए. तेंदुए को सुरक्षित जंगल की ओर भेजने में ग्रामीणों व पंचायत  प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है. जंगल में आग लगने के कारण जानवरों को हो रही है परेशानी वनरक्षी मुकेश कुमार ने बताया कि जंगल में महुआ चुनने के लिए कुछ लोग महुआ पेड़ के नीचे आग लगा देतें हैं ताकि महुआ को आसानी से चुन सके. लेकिन यह आग धीरे-धीरे जंगल में फैलती जाती है. इस कारण जंगली जानवर, गांव व शहर की रुख करतें हैं. हिसिम पहाड़ पर देखा गया था तेंदुआ पहली बार गोमिया वन क्षेत्र के इलाके में तेंदुआ देखा गया. वनरक्षी मुकेश ने बताया कि बंगाल और कसमार प्रखंड का बॉर्डर हिसिम पहाड़ पर एक तेंदुआ देखा गया था. यह तेंदुआ वही है या दूसरा यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610371&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : बेखौफ अपराधियों ने होटल पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही