Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तेंदुआ का तांडव, महिला को घायल कर पेड़ पर चढ़ा

Bermo : बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ के तुरी टोला में 16 अप्रैल की सुबह तेंदुआ ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया. ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह उस महिला को तेंदुआ के चंगुल से छुड़ाया. हमले के बाद तेंदुआ निकट के एक पेड़ पर चढ़ गया. खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पेड़ पर ही चढ़ा हुआ है. वन विभाग कर्मियों को उसे पेड़ से उतारने में पसीने छूट रहे हैं. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार मौके पर मौजूद हैं. वन विभाग के कर्मी तेंदुआ को सुरक्षित उतारने का प्रयास कर रहे हैं. महुआटांड़ थाना प्रभारी भी सदलबल मौके पर तैनात हैं. किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस तत्पर है. महुआटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ राधा महतो की बेटी बिमली कुमारी (27) सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत की ओर गई थी. सुबह करीब 6 बजे अचानक एक तेंदुआ ने उस पर हमला किया. आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उसे तेंदुआ के चंगुल से छुड़ाया. लोगों की भीड़ देख तेंदुआ वहीं एक पेड़ पर चढ़ गया. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए तत्काल 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया. एंबुलेंस के आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बेरमो एसडीएम अनंत कुमार ने एहतियातन महुआटांड़ थाना क्षेत्र के तुरी टोला समेत आसपास के इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है. आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति उस क्षेत्र में विचरण नहीं करेंगे, जंगल में आग लगाने का प्रयास और वन्य प्राणी पर पत्थरबाजी नहीं करेंगे. तेंदुआ के कारण आसपास के गांव में लोगों के बीच भय व्याप्त है. लोगों को उस हिंसक जानवर से दूर रहने रहने की हिदायत दी गई है. आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों, पदाधिकारियों, दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस जवानों को छोड़कर प्रवेश नहीं करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609598&action=edit">यह

भी पढ़ें :: नावाडीह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609598&action=edit">नावाडीह

: इंटर कॉलेज व बीडी पब्लिक स्कूल में जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही