Search

 
 
 

बेरमो : कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई कचरा प्रबंधन की सीख

 
प्लास्टिक की चीजों के इस्तेमाल से बचने का दिया सुझाव
Bermo (Bokaro) : गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में 1 जुलाई शनिवार को बीडीओ कपिल कुमार की अध्यक्षता में कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कई पंचायत के मुखिया व अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यशाला में यूनिसेफ के कृष्णमुरारी व घनश्याम साह ने कहा कि पंचायती राज के तहत 15 वें वित्त की राशि से ठोस व तरल कचरा प्रबंधन किया जाना है. कहा कि कचरा जमा होने से पर्यावरण पर असर पड़ता है साथ ही कई बीमारियां पनपने लगती है. कहा कि प्लास्टिक की चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए. पंचायत प्रतिनिधियों से कहा गया कि अपने पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में कचरा को निष्क्रिय करने के लिए 15 वें वित्त आयोग के मद से भस्मक अधिष्ठापन बनाया जाए. मौके पर पीएचईडी के जेई रोहित मंडल, यूनिसेफ के अनुरोध अग्रवाल, मुखिया शांति देवी, तारामणि देवी, अंशु कुमारी, अनारकली, शोभा देवी, रामबृक्ष मुर्मू, रीना सिंह, रियाज अंसारी, पार्वती देवी, बंटी उरांव सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685388&action=edit">यह

भी पढ़ें: नावाडीह : नवनामांकित छात्राओं का डीईओ ने चंदन लगाकर किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही