Search

बेरमो : नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव व हनुमानजी की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Bermo : शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जारंगडीह के मनसा नगर कॉलोनी स्थित नवनिर्मित मनसा मंदिर में चार दिवसीय महायज्ञ सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर मंदिर में भगवान शिव व हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा रूद्राभिषेक समेत हवन व पूजन कर 28 मई को किया गया. प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया. महायज्ञ स्थल पर चार दिनों तक शाम के समय विद्वान पंडित प्रवचन करेंगे. भाजपा नेता सह शांति श्याम फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह समेत श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित मंदिर में मत्था टेका. मौके पर मजदूर नेता अंजनी सिंह, संदीप कुमार, विक्की बाउरी, विनोद महतो, जयराज, ओम प्रकाश, बबन कुमार समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650823&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बिजली की लचर व्यवस्था से आक्रोशित व्यवसायी संघ ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp