Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: माधव लाल सिंह ने की मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Bermo: राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने नक्सली घटना में मारे गए मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और जिले के एसपी चंदन झा से बात की. उन्होंने अधिकारियों से मृतक के आश्रित को मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है. बता दें कि 11 मार्च की रात को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की चिदरी पंचायत के ढोढ़ी गांव के रूपलाल मांझी के छोटे बेटे मुकेश किस्कू की अगवा कर हत्या कर दी गई थी. हत्या होने के दो दिन बाद पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया था. इसे भी पढ़ें-  चीन">https://lagatar.in/chinese-foreign-minister-wang-yi-wanted-to-meet-pm-modi-did-not-get-green-signal-from-pmo/">चीन

के विदेश मंत्री वांग यी पीएम मोदी से मिलना चाहते थे, पीएमओ से नहीं मिली हरी झंडी    

चौकीदार ने शव की पहचान की थी

शव की शिनाख्त के लिए पुलिस लगातार मृतक के आश्रित से मिलते रहे. लेकिन उन्होंने अपने पुत्र को पहचानने से इंकार कर दिया था. तब चौकीदार के द्वारा पहचान की गई थी. इस घटना को अंजाम देने के आरोप में नक्सलियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. 18 मार्च को राज्य के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ढोढी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. मृतक के माता-पिता ने मुकेश किस्कू उनका पुत्र होने की बात को स्वीकार किया. लेकिन पुलिस के सामने अभी भी कहने से डर रहे हैं. माधव लाल सिंह ने मुख्य सचिव से कहा कि डर के कारण उन्होंने अपने पुत्र की पहचान नहीं की. लेकिन वास्तव में मुकेश उसका ही पुत्र है तो राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार उन्हें उचित मुआवजा और नौकरी मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें-   1">https://lagatar.in/800-medicines-including-paracetamol-will-be-costlier-by-10-point-7-per-cent-from-april-1/">1

अप्रैल से पैरासिटामोल समेत 800 दवाएं 10.7 फीसदी होगी महंगी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही