Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : टीटीपीएस के विस्तारीकरण की मांग को लेकर हुआ महाजुटान

Bermo : तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन टीटीपीएस ललपनिया के बैनर तले टीटीपीएस के प्रस्तावित 1320 मेगावाट परियोजना के विस्तारीकरण की मांग को लेकर शनिवार को महाजुटान हुआ. ललपनिया बैंक मोड़ स्थित यूनियन कार्यालय परिसर में लोग जमा हुए. इस महाजुटान सभा में ललपनिया, कोदवाटांड, टीकाहारा, तुलबुल सहित परियोजना के निकटवर्ती गांवों के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया.

  बजट में घोषणा के लिए सरकार का जताया आभार

महाजुटान को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री बबुली सोरेन ने कहा की टीवीएनएल के विस्तारीकरण की मांग को लेकर यूनियन की मुहिम सरकार तक पहुंची. सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया था. सरकार ने यहां की जनआकांक्षाओं पर ध्यान देते हुए बजट सत्र में इसके विस्तारीकरण की घोषणा की.

 विस्तारीकरण से क्षेत्र का होगा विकास, मिलेगा रोज़गार 

उन्होंने कहा विस्तारीकरण के लिए टीटीपीएस को अलग से जमीन अधिग्रहण करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टीटीपीएस के पास पहले से पर्याप्त जमीन है. सरकार जल्द से जल्द घोषित विस्तारीकरण योजना को धरातल पर उतारने का काम करें. सचिव बुधन सोरेन ने कहा कि परियोजना के विस्तारीकरण के सारे जरूरी संसाधन मौजूद हैं. परियोजना के विस्तारीकरण से क्षेत्र के विकास के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से लोगों को रोजगार मिलेगा. सभा के पूर्व झारखंड सरकार द्वारा बजट सत्र में टीवीएनएल की क्षमता बढाने के लिए घोषणा का स्वागत करते हुए आभार रैली निकाली गई. आभार यात्रा यूनियन कार्यालय से निकल कर बिरसा मुंडा चौक, अंबेडकर चौक होते तिलकामांझी चौक पहुंची, जहां महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. सभा को उपाध्यक्ष मितन सोरेन, कोदवाटांड मुखिया बबलू हेम्ब्रम, अब्दुल हक, हरीश तिवारी, सुभानी अंसारी, अनिल हांसदा, परमानंद प्रजापति, आमिर हुसैन, दिनेश मुर्मू सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर ललपनिया मुखिया नमोती देवी ,नजमा खातुन, आशा मुर्मू, महारानी देवी, थे दशरथ मार्डी, सुखराम बेसरा, अंजन हेम्ब्रम, कमल बेसरा, श्यामदेव सोरेन, बुधन मांझी, मनोज महतो, विनोद सोरेन, गुरुलाल मांझी, बुधन हांसदा ,पूजारी उरांव, ताहिद अंसारी, वाहिद अंसारी सहित सैकड़ों लोग थे। सभा का संचालन सतीशचंद्र मुर्मू ने किया. यह">https://lagatar.in/jamtara-speaker-will-lay-foundation-stone-of-power-grid-in-kundhit-on-march-6/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : विधानसभाध्यक्ष 6 मार्च को कुंडहित में बिजली ग्रिड का करेंगे शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही