Search

 
 
 

बेरमो : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 
तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
Bermo : ललपनिया पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को तलगाडिया मोड़ से गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सुबोध कुमार दास ने बताया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी सियालजोरी बारटांड निवासी आदेश मोदी फरार था. गुप्त सूचना पर उसे तलगडिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद 21 अगस्त को पोकसो कोर्ट में प्रस्तुत कर चास जेल भेज दिया गया. बताया जाता है कि 15 अगस्त की शाम को दसवीं की छात्रा ललपनिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अपने घर लौट रही थी. इस बीच आदेश मोदी ने खीराबेडा व नयी बस्ती के बीच अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में दर्ज शिकायत में तीन और लोगों पर इस घटना में सहयोग करने का आरोप है. इन तीन आरोपियों आसनबानी सियालजोरी के विजय मांझी, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्मो टोला बेलडीह के प्रदीप सोरेन व धनबाद टुंडी थाना क्षेत्र के रंजीत चौडे को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. ये सभी आरोपी डीप बोरिंग करने वाली गाड़ी में काम करते हैं. घटना के दिन बोरिंग के लिए वे लोग इसी क्षेत्र में पहुंचे थे. पीड़ित छात्रा के पिता के लिखित आवेदन कर पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=736074&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : कारो कोलियरी के विस्तार में 2000 की आबादी होगी शिफ्ट, करगली में 6.40 करोड़ से बनेगी नई बस्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही