Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : नीति इंडिकेटर्स के आधार पर बनाएं बेहतर कार्य योजना : बीडीओ

Advertisement
Advertisement
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कार्य योजना बनाने की सीख देने के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन
Bermo : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कार्य योजना बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि प्रखंड कार्ययोजना बनाने में नीति आयोग के इंडिकेटर्स पर पीरामल टीम का सहयोग करें. उन्होंने पीरामल टीम को नीति इंडिकेटर्स को लेकर कार्यशाला आयोजन का निर्देश दिया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर पोलोमी सिंह रॉय और  प्रोग्राम लीडर बसंत कुमार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर नीति आयोग के सूचकांकों को बेहतर बनाना एवं सुधार करना है. कार्यशाला में पीरामल फाउंडेशन द्वारा चयनित प्रखंड के पांच विभागों स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, जेएसएलपीएस और फाइनेंस इंक्लूजन एवं पंचायती राज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस अवसर पर केशव तिवारी और प्रांजन रॉय उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-district-president-of-mahila-morcha-met-babulal-told-problems/">:

बेरमो : बाबूलाल से मिलीं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, बताईं समस्याएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही