Search

 
 
 

बेरमो : जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर बनायें मॉडल पंचायत : विधायक

 
नव पदस्थापित पंचायत सचिवों के साथ विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने की बैठक Bermo : गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार 4 जुलाई को विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो और पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि अभी फिलहाल गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड में कई नवनियुक्त पंचायत सचिव की पदस्थापना हुई है. पंचायत सचिवों को पंचायत के विकास में कार्य करना है. संबंधित अधिकारी पंचायत सेवकों को कार्य से संबंधित ट्रेनिंग भी देंगे. कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पंचायतों को मॉडल पंचायत बनाना है. किसी भी पंचायत में सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से लोग वंचित ना रह सके. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि हाल ही में विधायकों की टीम केरल दौरे पर गई थी. दौरे के दौरान वहां हरेक पंचायत में देखा गया कि सरकार की योजनाएं शत-प्रतिशत लागू है और इसका लाभ भी जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है. इसी प्रकार झारखंड में भी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना है. मौके पर बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, पंचायत सेवक मोहम्मद सलीम,रोजगार सेवक विनय गुरु, कपिल देव रविदास, शिवशंकर रविदास सहित कई पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-if-bermo-is-not-made-a-district-by-december-6-then-strong-movement-mla/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बेरमो 6 दिसंबर तक जिला नहीं बना तो ज़ोरदार आंदोलन : विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही