Search

 
 
 

बेरमो : घरों में गंदा पानी की निकासी के लिए बनाएं सोख्ता- बीडीओ

 
गोमिया प्रखंड सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण पर कार्यशाला आयोजित
Bermo : गोमिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में 26 जुलाई बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि जैविक व अजैविक कचरा को अलग-अलग करके रखें. गंदा पानी की निकासी के लिए घरों में सोख्ता की व्यवस्था करें. इससे घर व वातावरण साफ-सुथरा रहेगा. बीमारियों से भी बचाव होगा. बीडीओ ने सभी मुखिया से अपने-अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक कर जिम्मेवारी सौंपने को कहा.
डेविनेट टीम के अनिरुद्ध कुमार ने शौचालय का उपयोग, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, महावारी एवं स्वच्छता प्रबंधन, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यशाला में प्रखंड समन्वयक मनोज साव, मुखिया शांति देवी, महादेव महतो, मो. रियाज, शोभा देवी, हेमंती देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-plantation-is-necessary-for-environmental-balance-principal/#google_vignette">

बोकारो : पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी- प्राचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही