Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: जन्मदिन या पुण्यतिथि पर कुछ विशेष कर यादगार बनाएं: गिरजा शंकर पांडेय

Bermo: स्वर्गीय जगदीश सिंह की स्मृति में 18 मई को उनके पुत्र सतपाल सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में फुसरो पुराना सब्जी मंडी के समीप प्याऊ का उद्घाटन किया गया. राहगीरों को गुड़-चना खिलाने के साथ ठंडा पेयजल भी पिलाया गया. श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय ने कहा कि आज सतपाल सिंह से प्रेरणा लेने की जरूरत है. अपने पिता के पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए प्यासों को पानी पिलाने का कार्य कर रहें हैं. प्याऊ का शुभारंभ होने से आसपास के दुकानदारों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, सब्जी विक्रेताओं व राहगीरों को पानी मिलेगा. हर व्यक्ति को जन्म या मृत्यु दिवस पर ऐसा करना चाहिए जिससे समाज का लाभ हो. मौके पर रामअवतार कारिवाल, छेदी नोनिया, दिनेश कुमार सिंह, रिंकू सिंह, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, लक्षु सिंह, ललन रवानी, अमरजीत उर्फ छोटू सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640025&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : हड़ताली जनसेवकों ने समाहरणालय में चलायी झाड़ू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही