Search

 
 
 

बेरमो: उप मुखिया के चुनाव में जोड़-तोड़ शुरू, सभी की अपनी पसंद

 
Bermo: पंचायत चुनाव के बाद अब पंचायत में उप मुखिया के चुनाव की बारी है. इसे लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. इसमें भी उतना ही उत्साह है, जितना जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव में था. सभी अपने स्तर से जोड़-तोड़ करने में लगे हैं. इस खेल में निर्वाचित मुखिया भी शामिल हैं. वे चाहते हैं कि उनके पसंद के उप मुखिया बने. सभी की अपनी पसंद है. सभी वार्ड सदस्यों को अपने पाले में लाने में लगे हैं. वैसे बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया, पेटरवार, कसमार, जरीडीह, नावाडीह और बेरमो प्रखंड के कई पंचायतों में मुखिया अपनी पसंद के उप मुखिया बनाने में नाकाम रहे हैं. वहीं वार्ड सदस्य अपनी पसंद के उप मुखिया का चुनाव करने में सफल रहे हैं. कहीं-कहीं मुखिया को अपनी पसंद का मुखिया बनाने में सफलता मिली है. कई पंचायत में निर्विरोध उप मुखिया चुने गए हैं. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उप मुखिया के अप्रत्यक्ष चुनाव में भी लेन देन हुआ है. इसे भी पढ़ें- बाढ़">https://lagatar.in/12-people-died-in-assam-and-19-in-meghalaya-due-to-floods-and-landslides-19-lakh-people-affected-in-assam-highest-rainfall-since-1940/">बाढ़

और लैंडस्लाइड से असम में 12 और मेघालय में 19 लोगों की मौत, असम में 19 लाख लोग प्रभावित, 1940 के बाद सबसे ज्यादा बारिश
जानकारों का मानना है कि जिस पैमाने पर उप मुखिया का चुनाव जीतने के लिए खर्च किया गया है, उतनी वापसी की संभावना कम है. लेकिन जब प्रत्याशी उक्त पद के लिए प्रतिष्ठा बना लेता है तो उसके लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहता है. गांव की सरकार बनाने के लिए प्रत्यक्ष से लेकर अप्रत्यक्ष रूप से जिस प्रकार पैसे खर्च किए गए हैं, उससे साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि पंचायत के विकास कार्य में ईमानदारी की कल्पना करना बेमानी होगी. हालांकि उप मुखिया के चुनाव में थोड़ी कम क्रॉस वोटिंग हुई है. लेकिन जिस प्रकार बोकारो जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई है, उससे प्रत्याशी के सांस फुले हुए हैं. जो जीत गए हैं, उन्हें राहत है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-air-fare-increased-tremendously-patna-to-delhi-fare-reached-27-thousand/">बिहारः

आसमान छू रहा एयर फेयर, पटना से दिल्ली का किराया पहुंचा 27 हजार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही