Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पति से मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement
Bermo : गोमिया थाना अंतर्गत तुलबुल पंचायत के बिरसा गांव निवासी संजय यादव की पत्नी बसंती देवी (22 वर्ष) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार रात की है. पति संजय यादव ने बताया कि वह मकर संक्रांति पर देवीपुर में खेलचंडी मेला देखना चाह रहा था, लेकिन पत्नी मना कर रही थी. इसी बात पर दोनों में कहासुनी हा गई. कुछ देर बाद वह घर से शौच के लिए बाहर निकला. जब लौटा तो देखा कि पत्नी अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई है. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना तुरंत गोमिया थाना को दी गई. थाना प्रभारी राजेश रंजन जवानों के सा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले गुरुवार की शाम को चतरा से बिरसा गांव पहुंचे. उनके देर से पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका. बसंती देवी की शादी करीब चार वर्ष पहले वर्ष 2020 में हुई थी. उसे डेढ़ साल की एक बेटी है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/6-cyber-criminals-arrested-from-giridih-mobile-bike-and-other-items-recovered/">गिरिडीह

से 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, बाइक समेत अन्य सामान बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही