Search

 
 
 

बेरमो : परिवार में सुख शांति के लिए सुहागिन महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा

 
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे जयकारे
Bermo : फुसरो बैंक मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में 27 जून को सुहागिन महिलाओं ने मां विपदतारिणी की पूजा कर परिवार में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. सुबह के समय से ही सुहागिन महिलाओं का मंदिर आना शुरू हो गया था. विधि विधान से पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाया. मंदिर में मां विपदतारिणी के जयकारे भी लगाए. पूजा करने वालों में ज्यादातर बंगाली समाज की महिला श्रद्धालु थी. श्रद्धालु फुसरो, करगली, ढोरी खास, शारदा कॉलोनी, गोरांग कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, मकोली, तुरियो समेत आसपास के अन्य जगहों से पहुंचे थे. हर साल मां विपदतारिणी की पूजा रथ यात्रा के बाद शनिवार व मंगलवार को होती है. पुजारी हराधन पंडित ने बताया कि मान्यता है कि मां की पूजा करने से परिवार में आने वाला हर तरह का संकट टल जाता है. मां हर विपत्ति से श्रद्धालुओं की रक्षा करती है. महिला श्रद्धालु उपवास रखकर 13 तरह के फल, फूल और मिष्ठान अर्पित कर पूजा करती है. रक्षा सूत्र के रुप में लाल रंग के धागे को मंदिर में पूजा कराने के बाद परिवार के सभी सदस्यों के बांह में बांधा जाता है. पूजा के सफल आयोजन में सुवर्ण वणिक समाज के निताय दत्ता, माणिक दत्ता, संतोष दत्ता, रामेश्वर चंद्र, गणेश दत्ता, सुबोध दत्ता, विजय डे, विद्या सागर दत्ता, राजेश दत्ता, गोपी डे, अमित अड्डी, राजेश अड्डी, टिंकू अड्डी, दिनेश दत्ता,  बादल दत्ता, सूरज डे समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680635&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : वार्ता के बाद रैयतों का जारंगडीह कोलियरी बंद आंदोलन समाप्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही