समाजसेवी सांवरमल ने कस्तूरबा विद्या निकेतन को दिया कंप्यूटर
Bermo : मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी सम्मेलन की बेरमो इकाई ने 28 जुलाई शुक्रवार को कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन विद्यालय व सरस्वती शिशु मंदिर ढोरी में पौरोपण अभियान चलाया. इस मौके पर समाजसेवी सांवरमल गजानन अग्रवाल ने कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन स्कूल की बच्चियों की तकनीकी शिक्षा के लिए एक कंप्यूटर प्रदान किया. विद्यालय की छात्राओं व प्रधानाचार्य ने कंप्यूटर का उद्धटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को तिलक लगाकर की गई. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका ने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं. हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्रवन अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका, सचिव संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दिलीप गोयल, विकास अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, नेमीचंद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल ने अग्रणी भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-land-mafia-encroaching-on-gairmajrua-land-in-gandey/">गिरिडीह: गांडेय में गैरमजरूआ जमीन पर भू माफिया कर रहे कब्जा [wpse_comments_template]
Leave a Comment