Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मारवाड़ी समाज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर लेता है हिस्सा : जयमंगल

Bermo : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा ने शनिवार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया. कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और सीसीएल ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने किया. बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि मारवाड़ी समाज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है. समाज में जो सक्षम लोग हैं, उन्हें गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए. ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज हर जगह नर और नारायण की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं. मौके पर मुख्य रूप से श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, सुरेश बंसल, परवेज अख्तर, भोलू खान, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, राजेश राठी, छितरमल बंसल, दिलीप गोयल, प्रेमचंद गोयल, सुमित बंसल, पवन अग्रवाल, जवाहर लाल यादव सीताराम यूके, उज्जवल कुमार, पम्मी सिंह, प्रेम गोयल,सुरेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, बिनोद अग्रवाल, मनीष सिंह, कृष्ण कुमार चांडक व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-people-hug-and-share-the-happiness-of-eid/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : लोगों ने गले मिलकर बांटी ईद की खुशियां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही