Search

 
 
 

बेरमो : मारवाड़ी समाज राजनीति में बढ़ाए सहभागिता : जीएम

 
Bermo: फुसरो स्थित अग्रसेन भवन में 06 जून की शाम को भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. बता दें कि मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित बेरमो शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका उर्फ चिंटू ने पदभार ग्रहण किया. समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बसंत मित्तल ने सुरेंद्र खेमका को शपथ दिलाई. बसंत मित्तल सहित शिव हरि बंका, श्याम सुंदर जी, प्रमोद अग्रवाल ने 2023-25 के लिए नई कमेटी को शुभकामनाएं दी. विशिष्ठ अतिथि ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता और अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज आज देश के सामाजिक व आर्थिक रूप से संपन्न समाज है. लेकिन हमलोगों में सामंजस्य का आभाव है. इसलिए आवश्यक है कि अपने संगठन को मजबूती प्रदान करें. उन्होंने कहा कि पैसे के आभाव में मारवाड़ी समाज का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होगा. समाज के लोग जनसंख्या के हिसाब से राजनीति में हमारी सहभागिता मांगें. लोगों ने सुरेंद्र खेमका पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे अपने लिए कम और समाज के लिए अधिक काम करते हुए समाज को एक नई दिशा देंगे. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है. यहां मारवाड़ी समाज के बच्चे जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उन्हें पुरस्कार के रुप में मेडल, प्रशस्ति देकर उत्साहवर्धन किया गया. इससे पहले मंच पर उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. समारोह का संचालन सरवन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महिला समिति के अध्यक्ष सुरुचि जिंदल, निवर्तमान अध्यक्ष राम अवतार कारिवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, दिलीप गोयल, राजेन्द्र प्रसाद मित्तल, आनंद गोयल, नेमीचंद गोयल, मुरारी बघालका, श्यामलाल गोयल, प्रेम गोयल, दिलीप मित्तल, हिमांशी अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, पंकज मित्तल, विकास मित्तल, अरुण अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, रोहित मित्तल आदि सैकड़ों लोग थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660437&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : चचेरे भाई की हत्या कर फरार आरोपी 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही