Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : रामनवमी को लेकर 62 अखाड़ा प्रमुखों की हुई बैठक

Bermo : गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत‌ साडम स्थित संतोषी माता मंदिर के निकट 62 अखाड़ा प्रमुखों की बैठक हुई. साड़म होसिर प्रबंध समिति के संरक्षक व पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अध्यक्षता में अखाड़ा प्रमुखों ने अपने विचार रखे. 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर निकलने वाली जुलूस की रूपरेखा पर चर्चा की गई. माधवलाल सिंह ने कहा कि इस बार 24वां रामनवमी महोत्सव का आयोजन होगा. यह त्योहार आपसी प्रेम, शान्ति और सौहार्द का प्रतीक है. जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए महोत्सव को संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां प्रतिवर्ष 62 अखाड़ों का जमावड़ा लगता है. अखाड़ा प्रमुखों ने बैठक में कई सुझाव दिए हैं. उसका पालन किया जाएगा. समिति के अजीत कुमार सहाय ने रामनवमी महोत्सव को लेकर सरकार के गाइडलाइन की जानकारी दी. इसके अलावा पिछले 23 वर्ष से हो रही गतिविधियों व उपलब्धियों का जिक्र किया. बताया कि महोत्सव में खूबसूरत झांकी वाले अखाड़े को पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर साड़म पश्चिमी पंचायत के मुखिया शोभा देवी, होसिर पश्चिम पंचायत के मुखिया सावित्री देवी, प्राचार्य सुदामा तिवारी, गोविन्द नायक, उप मुखिया पंकज कुमार जैन, पंसस विष्णुलाल सिंह, पूर्व मुखिया रामलखन प्रसाद, अधिवक्ता डी एन तिवारी, सनत प्रसाद, मनबोध कुमार डे, मोहन मुरारी प्रसाद, केदार नाथ पंडा, राम प्रसाद पटमारी, रविन्द्र कुमार, धनंजय रविदास, खगेन्द्र प्रसाद, कृष्ण दयाल सिंह, मंटू यादव,  रोहित यादव, नरेश यादव, किरण कुमार, जय प्रकार रविदास, रोहित लाल रविदास, हीरालाल रवाणी,  चैता साव, लुदू केवट, सुरेश तिवारी, भगवान दास, अनिल प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-dead-body-of-laborer-arrived-from-hyderabad-after-four-days/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : चार दिन बाद पहुंचा हैदराबाद से मजदूर का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही