Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : द्वितीय महाधिवेशन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Bermo : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार 10 मई को गोमिया के आईईएल खेल मैदान में हुई. अनिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 मई को चास के कला एंव सांस्कृतिक भवन में आयोजित द्वितीय महाधिवेशन को लेकर चर्चा की गई. बताया गया कि बोकारो जिला की सभी परियोजना की सेविका, सहायिका और संघ के पदाधिकारी महाधिवेशन की तैयारी में लगी हुई हैं. संघ के प्रदेश संयोजक गंदौरी राम ने बताया कि गोमिया प्रखंड के सभी पंचायतों में एक-एक टीम का गठन किया गया है. जो अधिवेशन में सभी सेविका और सहायिकाओं के साथ भाग लेंगे. सम्मेलन में राज्य के बाल विकास समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जो नियमावली बनी है, उसमें कुछ त्रुटि रह गई है, उसे भी मंत्री के माध्यम से दुरुस्त करने की मांग रखी जाएगी. बैठक में अल्मा एक्का, सीमा देवी, प्रेसी केवट, रंजीता देवी, शांति देवी, गीता देवी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामप्रसाद सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-bike-thief-gang-killed-in-the-name-of-police/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बाइक चोर गिरोह ने पुलिस के नाक में किया दम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही