Bermo : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में गुरुवार को प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक की गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 27 मार्च को गोमिया डाक बंगला परिसर में एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया. शिविर में सभी बीमारियों के इलाज सहित स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा. शिविर में सामान्य चिकित्सा, मातृत्व स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, परिवार कल्याण, मोतियाबिंद जांच, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा, त्वचा की जांच की जाएगी. इसी प्रकार पोषण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया, कैंसर नियंत्रण जागरूकता, भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद आदि के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. बताया गया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी व गैर संचारी रोगों की रोकथाम आदि स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य को जनमानस तक पहुंचाने व लाभान्वित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर एक दिवसीय प्रखंड मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. मौके पर प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार राम, लक्ष्मीनारायण मजूमदार,रवि कुमार, हीरालाल रवानी,धर्मेंद्र कुमार आदि कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-honored-former-ccl-officer-who-served-for-education/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : शिक्षा के लिए सेवा देने वाले पूर्व सीसीएल अधिकारी को किया सम्मानित [wpse_comments_template]
बेरमो : 27 मार्च को गोमिया डाक बंगला में मेगा हेल्थ कैंप

Leave a Comment