Search

 
 
 

बेरमो : संघर्ष समिति के सदस्य सीएम से मिले, जिला बनाने का मिला आश्वासन

 

11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में की मुलाकात

Bermo :  बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 1 अगस्त को रांची स्थित विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि वार्ता में मुख्यमंत्री ने बेरमो को जिला बनाने का आश्वासन दिया है. महासचिव ने बताया कि प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सरकार डुमरी विधानसभा उपचुनाव से पहले बेरमो को जिला बनाने की घोषणा करे. सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बेरमो को जिला बनाने के कारण भी बताए. कहा कि बेरमो राज्य में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला अनुमंडल है. यह जिला बनाने की सभी तरह की अर्हताएं पूरी करता है., लिहाजा शीघ्र जिला बनाने की घोषणा की जाए.

26 जुलाई को राजधानी के लिए पैदल रवाना हुए थे 111 सदस्य

ज्ञात हो कि बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से 111 लोगों का जत्था 26 जुलाई को राजधानी रांची के लिए पदयात्रा पर निकला था. पदयात्री 31 जुलाई को रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौपना चाह रहे थे. लेकिन सीएम से मिलने का समय नहीं मिला और सभी को विधानसभा से पहले जगन्नाथ पुर मंदिर के पास रोक दिया गया. मुख्यमंत्री से 1 अगस्त को समय मिलने के बाद सदस्यों ने मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को भी ज्ञापन दिया गया. सीएम से मिलने वालों में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, कामेश्वर मिश्रा, तारामणि देवी, चितरंजन साव, माला कुमारी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-2-electricians-scorched-due-to-electrocution-while-changing-transformer-one-serious/">गोड्डा

: ट्रांसफॉर्मर बदलते समय करंट लगने से 2 बिजली मिस्त्री झुलसे, एक गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही