Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो :  पानी की समस्या दूर करने के लिए सीएमडी को सौंपा ज्ञापन

Bermo : शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष बेरमो निवासी प्रकाश कुमार सिंह ने 24 अप्रैल को रांची में सेंट्रल कोल्डफिल्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी पीएम प्रसाद से मुलाक़ात कर ढोरी, बीएडके और कथारा क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी समेत आसपास के इलाके में पानी की समस्या दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सीएमडी से कहा कि भीषण गर्मी पड़ने के कारण बेरमो के कोयलांचल इलाके में पानी की किल्लत शुरू है. लोग पानी के लिए परेशान हैं. मजबूरी में लोग गंदा पानी पीने को विवश हैं. गंदा पानी पीने से बीमारियां होने की आशंका है. उनकी बातों को सुनकर सीएमडी ने जल संकट दूर करने का आश्वासन दिया. कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा. प्रकाश सिंह ने उन्हें मोदी@20 किताब की प्रति भी भेंट की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617408&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार में नौ दिवसीय यज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही