Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: विधायक को नाली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

Bermo: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्रीनगर कालोनी के लोगों ने आरसीसी नाली निर्माण को लेकर 6 मई को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को ज्ञापन सौंपा. समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह ने बताया कि कालोनी में स्वर्गीय कैलाश सिंह के घर से मेन रोड़ फुसरो बाजार तक आरसीसी नाली का निर्माण अति आवश्यक है. दो वर्षो से सामान्य बारिश होने पर भी सड़क पर जलजमाव हो जाता है. इसी रास्ते से लोग अग्रसेन भवन, फुसरो, नगर परिषद कार्यालय,बेरमो प्रखंड कार्यालय,सेल टैक्स कार्यालय,दो नर्सिंग होम,पटेलनगर, सिगारबेड़ा व अंगवाली जाते है. नाली निर्माण के बाद अधूरा फेवर ब्लॉक के निर्माण कार्य को पूरा किया जाए. क्षतिग्रस्त सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने रहने के कारण गंदा पानी भरा रहता है. इस संबंध में नगर परिषद चेयरमैन व ईओ से कई बार कहा गया पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. विधायक ने जल्द आरसीसी नाली निर्माण और अधूरा पेवर ब्लॉक कार्य को पूरा कराने का आश्वासन दिया. ज्ञापन देने वालों में मनोज सिंह, निमाय सिंह चौहान, अशोक अग्रवाल आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628671&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: सियार के हमले से घायल लड़की की दो माह बाद मौत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही