Search

 
 
 

बेरमो : फुसरो के वार्ड 22 में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

 
Bermo  : भाजपा के मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव के तहत 14 सितंबर को नगर परिषद फुसरो के वार्ड संख्या 22 में अमृत कलश को लेकर घर-घर मिट्टी संग्रहण की गई. यह मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली के भारत गेट के सामने अमृत वाटिका में उपयोग में लायी जाएगी. कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड संख्या 22 के निवर्तमान वार्ड पार्षद भरत कुमार वर्मा ने किया. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय शामिल हुए और घर घर जाकर मट्टी संग्रह की. अभियान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, डॉ उषा सिंह, रमेश स्वर्णकार, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, जीतेंद्र सिंह, दिनेश यादव, सिंधु देवी, सुमन कुमारी, बसंती देवी ,सरिता देवी, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, इशू सिन्हा, विक्की यादव, रिशु कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-member-of-inter-provincial-bike-theft-gang-arrested-vehicle-recovered/">गोड्डा

: अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वाहन बरामद  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही