Search

 
 
 

बेरमो : स्वच्छता पखवाड़ा पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता का दिया संदेश

 
छात्र-छात्राओं ने निकाली स्वच्छता रैली, प्रतियोगता का आयोजन
Bermo : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कोयला मंत्रालय के निर्देश पर सीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इस अवसर पर सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 30 जून को डीएवी कथारा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता का संदेश दिया. इसके अलावा डीएवी स्वांग के विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली के माध्यम आसपास के गांवों में स्वच्छता का संदेश दिया. छात्र-छात्राओं ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया.  इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिया में 11 स्कूलों के 1022 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर एसओपी जयंत कुमार, अर्जुन प्रसाद, सीएसआर हेड चंदन कुमार, जयदीप मजूमदार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683772&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत किया गया पौधरोपण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही