Bermo: बोकारो के प्रवासी एक ट्रक चालक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान 9 अप्रैल को ओड़िसा में हो गई. नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो गुंजरडीह निवासी स्वर्गीय प्रसादी महतो के 38 वर्षीय पुत्र संतोष महतो रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक एक सप्ताह पूर्व ही काम करने वहां गया था. घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की देर रात को मिली. संतोष महतो घर का एकलौता कमाऊ सदस्य होने के कारण परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है. मृतक अपने पीछे पत्नी मीना देवी,पुत्री सीमा कुमारी(17) व पुत्र विवेक कुमार(15) को छोड़ गया. समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट करते हुए करते हुए झारखंड सरकार से मृतक के आश्रित को सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है.ज्ञात हो कि 17 मार्च को भी बोकारो के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो रंगामाटी के मजदूर उमाशंकर महतो की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. रोजी रोटी की तालाश में गए जिले के कई प्रवासी मजदूरों की मौत अब तक हो चुकी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603448&action=edit">यह
भी पढ़ें:बोकारो थर्मल: यह कैसा प्रेम, पिता की मौत के बाद पुत्र ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
बेरमो : सड़क दुर्घटना में प्रवासी मजदूर की ओड़िसा में मौत

Leave a Comment