Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत

 
Bermo : गोमिया के एक और प्रवासी मजदूर का निधन हो गया. बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चिलगो गांव निवासी श्यामलाल महतो के 50 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो का शुक्रवार 10 मार्च को चेन्नई में हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई. वह चेन्नई के टाली होसुर में एवीएस कंपनी में हाइवा ड्राइवर के रूप में कार्यरत था. [caption id="attachment_576256" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MAZDOOR-PARIJAN-300x191.jpg"

alt="" width="300" height="191" /> मृतक मजदूर का शोकाकुल परिवार[/caption] निधन की सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना प्रभारी नीरज कुमार, पंचायत के मुखिया महादेव महतो, आजसू नेता कोलेश्वर रविदास और सामाजिक कार्यकर्ता चेतलाल महतो मृतक के घर पहुंचे. मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक दिलीप कुमार महतो घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था. वह अपने पीछे पत्नी मंजरी देवी, पुत्र नरेश कुमार 25 वर्ष, पुत्री निर्मला कुमारी 23 वर्ष और डोली कुमारी 20 वर्ष को छोड़ गया. मृतक की पत्नी मंजरी देवी ने अपने सरकार से पति का शव मुआवजे के साथ लाने के लिए गुहार लगाई हैं. वहीं प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के बेरोजगार रोजी रोटी के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन असामयिक निधन के कारण परिवार पर और अधिक बोझ बढ़ जाता है. राज्य सरकार को पलायन की समस्या को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मृतक का शव चेन्नई से उनके पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/bermo-cpim-supported-the-delhi-rally/">यह

भी पढ़ें : बेरमो: माकपा ने किया दिल्ली रैली का समर्थन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही