Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गोमिया के प्रवासी मजदूर की जम्मू में मौत

Advertisement
Advertisement

बाइक के धक्के से हुआ था घायल, अस्पताल में मौत

Bermo : गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत हजारी गांव के युवक 38 वर्षीय सोहन प्रसाद की जम्मू में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार वह अपने कमरे से निकलकर कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान जा रहा था, इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बता दें कि स्वर्गीय नारायण प्रसाद का पुत्र सोहन प्रसाद एक महीना पहले जम्मू के खंडवाल में काम करने गया था. उसकी शादी बेरमो के कुरपनिया में हुई है. उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं जो कुरपनिया में रहते हैं. घटना के बाद पत्नी व बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/bokaro-two-tribal-girls-injured-due-to-collapse-in-upar-ghat/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : ऊपरघाट में ठनका गिरने से दो आदिवासी किशोरियां घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही