Search

बेरमो: सड़क दुर्घटना में प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में मौत

Bermo: प्रवासी मजदूर सुमित कुमार की सड़क हादसे में हैदराबाद में मौत हो गई. वह बोकारो जिले के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुंगोरंगामाट्टी का निवासी था. बताया जाता है कि सुमित पंचायत चुनाव में मतदान के बाद हैदराबाद काम करने के लिए गया था. बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. उसके साथियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस संबंध में प्रवासी मज़दूरों के लिए काम करने वाले समाजसेवी भुनेश्वर महतो ने बताया कि उसके परिवार की स्थिति बहुत दयनीय है. मौत की खबर से सुनकर गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना मिलने पर भुनेश्वर कुमार महतो के अलावा पंचायत के मुखिया मोहन कुमार महतो, भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो, तुलसी महतो और सुंदर महतो ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. देर रात तक शव पहुंचने की बात कही जा रही है. इसे भी पढ़ें- Cryptocurrency">https://lagatar.in/cryptocurrency-market-crash-bitcoin-price-falls-from-high-of-dollar-70000-to-dolar-21000/">Cryptocurrency

बाजार में हाहाकार, बिटकॉइन की कीमत उच्च स्तर 70,000 डॉलर से गिर कर 21,000 डॉलर रह गयी
वहीं भुनेश्वर कुमार महतो ने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन सरकार मजदूरों के हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है. लिहाजा मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा कि यहां रोज़गार की बेहतर व्यवस्था हो तो लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-shramik-yojana-63493-job-cards-issued-so-far-in-50-municipalities-increasing-confidence-among-workers/">मुख्यमंत्री

श्रमिक योजना : 50 नगर निकायों में अब तक 63,493 जॉब कार्ड जारी, श्रमिकों में बढ़ रहा आत्मविश्वास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//