Search

 
 
 

बेरमो : मंत्री बेबी देवी का झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

 
बेबी देवी ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Bermo (Bokaro) : दिवंगत जगरनाथ महतो की विधवा बेवी देवी का मंत्री पद की शपथ लेकर लौटने के क्रम में फुसरो स्थित शहीद निर्मल महतो चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर मंत्री बेबी देवी ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने भी शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. मंत्री बेवी देवी ने कहा कि वह सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय का कार्य करते रहेगी. वह अपने पति के अधूरे कार्यो को पूरा करने तथा उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिनरात कडी मेहनत करेंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जय नारायण महतो, दीपक महतो, रंजीत महतो, भोलू खान, बैजनाथ महतो, नकुल महतो, अनिल रजवार, मोसिन रज्जा, टेक नारायण महतो, बिगन सोनी, महताब खान, जितेन्द्र कुमार आदि थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687393&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाना नव नियुक्त मंत्री बेबी देवी के लिए चुनौती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही