Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा 2024 तक झारखंड के हर घर पहुंचेगा पीने का पानी

Bermo : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोमवार को रांची से देवघर जाने के कर्म में बेरमो के ढोरी स्थित चपरी रेस्ट हाउस में रुके. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है 2024 तक सभी घरों में नल का पानी पहुंचाना. इस दिशा में विभाग जोर-शोर से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहें है. जलापूर्ति योजना की प्रगति को लेकर वार्षिक कार्य योजना बनाई गई है. अबतक 21 फीसदी कार्यो को पूरा किया जा चुका है. कहा कि कई जिला में जलापूर्ति योजना का काम जारी है. पाइप लाइन का काम किया जा रहा है. कहा कि पिछली सरकार ने मात्र पौने चार लाख घर तक ही नल का पानी पहुंचाया था. कहा कि वर्तमान राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से जलापूर्ति एवं अन्य विकास योजनाओं पर कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-notorious-militant-musa-alias-kateya-arrested-there-are-many-cases-of-murder-and-levy-registered/">खूंटी

: कुख्यात उग्रवादी मुसा उर्फ कटेया गिरफ्तार, हत्या और लेवी के कई मामले हैं दर्ज

शहरी इलाकों में भी उपलब्ध होगा निःशुल्क पेयजल

मंत्री ने कहा कि विद्यालय में रविवार के जगह शुक्रवार की छुट्टी को लेकर कहा कि इन सब बातों में सच्चाई कम व प्रचार प्रसार ज्यादा है. राज्य के सभी विद्यालय में हाथ जोड़कर प्रार्थना करना है, जो सभी विद्यालय में हो रहा है. कहा कि किसी भी व्यवस्था को बदलने के लिए केबिनेट है, जहां मामले का निर्णय लिया जा सकता है, जो व्यवस्था है वही व्यवस्था चलती रहेगी. मंत्री ठाकुर ने कहा कि शहरी इलाकों में रहने वाले शहरवासियों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए सभी निकाय से प्रस्ताव नहीं आया है, जिन निकायों से मुफ्त कनेक्शन को लेकर मुख्यालय प्रस्ताव नही आया है उन जगहों पर काम हो रहा है. ढोरी जीएमएमके अग्रवाल ने मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-two-ips-of-jharkhand-cadre-will-go-on-central-deputation/">रांची:

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे झारखंड कैडर के दो IPS
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही