Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : तीन दिन बाद लौटी लापता युवती, कराया गया मेडिकल

Bermo : गोमिया से लापता युवती 3 दिन बाद लौट आई है. युवती के लौटने से जहां उसके परिजन खुश हैं वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली है. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि युवती सोमवार की दोपहर को अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह गोमिया स्टेशन पर है. परिवार के लोग भागे-भागे वहां पहुंचे और उसे घर ले गए. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. गोमिया पुलिस मंगलवार को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया. युवती के स्वस्थ होने की पुष्टि होने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि युवती ने कई अनसुलझा बयान दिया है, जिसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस शीघ्र ही मामले को उजागर करेगी कि पूरा मामला क्या है. बता दें कि पिछले 30 दिसंबर की शाम को गोमिया चौक से उक्त युवती अचानक लापता हो गई. रात के करीब 9 बजे युवती के मोबाइल नंबर से उसके पिता को अनजान व्यक्ति का फोन आया और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. पिता ने तत्काल गोमिया थाना में लिखित शिकायत की. मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और छानबीन शुरू की. लेकिन जिस नाटकीय ढंग से युवती 2 जनवरी की दोपहर लौटी है, उससे परिवार और पुलिस प्रशासन भी हैरान है. यह">https://lagatar.in/bokaro-an-accused-in-shiv-shakti-thakur-murder-case-arrested/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शिव शक्ति ठाकुर हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही