Search

 
 
 

बेरमो: लापता व्यक्ति का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

 
Bermo: पिछले तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शव कुएं में मिला. घटना बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र की है. शव की पहचान सरहचिया पंचायत के सिकंदर सिंह के रूप में हुई. बता दें कि सिकंदर आंध्रप्रदेश से 20 सितंबर को लौटा था. रात करीब आठ बजे खाने के बाद अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकला कि तुरंत आते हैं. लेकिन जब एक घंटे बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले. आसपास व जान पहचान वालों के घर भी खोजबीन किया गया, लेकिन वह नहीं मिला. इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बुधवार को भी परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं उसकी कोई खबर नहीं मिली. गुरुवार को कुछ ग्रामीणों ने कुएं में एक शव को देखा. वे तुरंत इसकी खबर ग्रामीणों को दी. ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. शव की पहचान सिकंदर सिंह के रूप में की गई. पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया. मौके पर पंचायत की मुखिया बिंदु देवी, वार्ड सदस्य तारा देवी, सजंय सिन्हा और जगदीश सिंह ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही