Search

 
 
 

बेरमो : विधायक और पूर्व सांसद ने दीनदयाल चौक सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 
पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने दिया था चौक के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव
Bermo : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल और गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने गुरुवार 6 जुलाई को संयुक्त रूप से फुसरो के ढोरी स्थित कांटा घर के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के धरोहर थे. उन्होंने कहा कि चौक का सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने दिया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है. पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी और जात पात से ऊपर उठकर हम सब मिलकर देश और राज्य को खुशहाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया जा रहा है, यह बहुत खुशी का दिन है. उन्होंने विधायक के कार्य की सराहना भी की. इसके पूर्व सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया. कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष जगन्नाथ राम ने किया. इस मौके पर कांग्रेस नेता गिरजा शंकर पांडेय, बीएमएस नेता संत सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया सहित श्रमिक नेता हरेंद्र सिंह, शिवनंदन चौहान, राजेश्वर सिंह, गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, अरुण सिंह संतोष सिंह, विनोद चौहान, संतोष साव, महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सचिंद्र सिंह, मानिक दिगार, आजाद चौहान, भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह और दिनेश सिंह, अमलो ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-villagers-will-soon-get-water-from-konar-river-dr-lambodar/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ग्रामीणों को ज़ल्दी मिलेगा कोनार नदी से पानी : डॉ.लंबोदर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही