Search

 
 
 

बेरमो : विधायक अनूप सिंह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Bermo : फुसरो के पटेल चौक और अमलो कर्बला के समीप सोमवार को पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना मद से स्वीकृत इस सड़क का निर्माण 93 लाख रुपए की लागत से होगा. फुसरो पटेल चौक से गणेश मंदिर और अमलो कर्बला से अमलो बस्ती तक पीसीसी सड़क का निर्माण होगा. शिलान्यास के बाद ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया. इस मौके पर मोहम्मद मुस्तकीम, रामदेव रवि, जसीम रजा, महेंद्र महतो, संतन गिरी, परशुराम महतो, वसीम अंसारी, बैजनाथ तुरी, पप्पू तुरी, हाशिम अंसारी, महेश रविदास, शिवपूजन, विनोद सिंह, रवि सिंह, हरिलाल महतो, परवेज अख्तर, आबिद हुसैन, अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, सत्यनारायण सिंह व अन्य उपस्थित थे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास ढोरी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास किया. पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य 3 लाख की लागत से किया जा रहा है. इस अवसर पर विधायक जयमंगल सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार अपने वादे के अनुसार विकास योजनाओं को गति प्रदान कर रही है. कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने अवासीय कार्यालय और ब्लॉक कॉलोनी फुसरो मे लोगो की जनसमस्याओं को सुना और समाधान किया. मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष ओम शंकर सिंह सचिव सुमित बंसल, कांग्रेसी नेता गिरजा शंकर पांडेय, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, सहित कृष्ण कुमार चांडक, रोहित मित्तल, ललन रवानी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका आदि लोग उपस्थित हुए. यह">https://lagatar.in/bokaro-officials-inspected-pustalaya-ground-regarding-sail-day/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सेल दिवस को लेकर अधिकारियों ने किया पुस्तलाय मैदान का निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही