Search

 
 
 

बेरमो : विधायक डॉ. लंबोदर ने सड़क सुदृढ़ीकरण का किया शिलान्यास

 

करमाटांड़ से लोधी वाया चैलियाटांड़ तक 17 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

Bermo : गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने प्रखंड के करमाटांड़ से लोधी वाया बासोबाद व चैलियाटांड़ सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास 30 जुलाई रविवार को किया. सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई (तीन) के अंतर्गत 17 करोड़ रुपए की लागत से होगा. सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. पिछले कई वर्षों से इसके सुदृढ़ीकरण की मांग की जा रही थी. विधायक डॉ महतो ने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल व पुलिया का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी. काई भी इलाका सड़क, पुल व पुलिया से अछूता नहीं रहेगा.  उन्होंने कहा कि 88 करोड़ रुपए की लागत से गझंउी से हुरलुंग वाया चतरोचट्टी तक व 84 करोड़ रुपए की लागत से रजरप्पा स्थित मां छिन्मस्तिका मंदिर से ललपनिया वाया बड़कीपुनु तक पथ का निर्माण किया जाएगा. मौके पर जिप सदस्य विमला देवी, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, केरी मुखिया सोनाराम मुर्मू, पूर्व मुखिया विद्या देवी, पंसस यसवंत कुमार, पूर्व पंसस एनुल अंसारी व राजू महतो, गंदौरी राम, मो मोवाइड अंसारी, मो परवेज, मो मोइन, अकबर अंसारी,हब्बीबुल्लाह उर्फ चैता, जगदीश महतो, बुधन रविदास, चंद्रिका रविदास, बालेश्वर साव,आलम अंसारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-two-cousins-who-died-in-petwar-accident-were-handed-over-to-ashes/">

बेरमो : पेटरवार हादसे में मृत दो चचेरे भाइयों को किया गया सुपुर्द ए खाक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही