Search

 
 
 

बेरमो : निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय मजदूरों को नियोजन का विधायक ने दिया निर्देश

 
कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक
Bermo : गोमिया विधायक ने 24 जून को गोमिया के आईइएल क्लब में श्रम एवं नियोजन विभाग के पदाधिकारियों समेत ओरिका, टीवीएनएल, डीवीसी, सीसीएल और ओएनजीसी के अधिकारियों व संवेदकों के साथ बैठक की. बैठक में विधायक ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड सरकार 75 फीसदी स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने का कानून लागू किया है. इस कानून के तहत गोमिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों और आउटसोर्सिंग कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय मजदूर नियोजित किया जाना चाहिए. इस कानून को लागू किए जाने के बाद कंपनियां बहाली प्रक्रिया पूरी करे. बैठक में निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि डेढ़ साल के अंदर सभी कंपनियों और ठेकेदारों को स्थानीय लोगों को नौकरी देने का पूरा ब्यौरा एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में उपलब्ध कराना होगा. अब कंपनियों में नई बहाली एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के जरिए ही होगी. पहले से जो मजदूर काम कर रहे हैं उनका स्थानीय प्रमाण पत्र जमा देना होगा. बैठक में बोकारो जिला के निबंधक पदाधिकारी मनोज मंजीत, तेनुघाट के श्रम एवं नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, ओरिका गोमिया के जीएम अभिषेक विश्वास, डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर, ओएनजीसी के अशोक कुमार, शशिकांत, अनीता, सीसीएल कथारा के अंजनी कुमार प्रसाद, टीटीपीएस के पीओ शिव मिश्रा समेत रोशन सिन्हा और राजेश शर्मा उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678477&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : यात्री से बदसलूकी का आरोपी टीसी सस्पेंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही