Search

 
 
 

बेरमो : स्वर्ण और रजत पदक विजेता को विधायक ने किया सम्मानित

 
Bermo : गोमिया ग्रामीण क्षेत्र के छात्र झानो कुमारी और सुमित कुमार को गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने सम्मानित किया. दोनों विद्यार्थी गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरपा के हैं. ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में 22 से 25 दिसम्बर तक आयोजित 12 वां ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झानो कुमारी ने स्वर्ण पदक और सुमित कुमार ने रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया है.. मंगलवार को गोमिया विधायक डॉ.लम्बोदर महतो ने मुरपा ग्राम में आयोजित एक सादे समारोह में फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य लेकर सभी कार्य करना चाहिए और लक्ष्य पर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है. कहा कि अति ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने ओडिशा में जाकर कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण व रजत मेडल जीतकर क्षेत्र व प्रखंड, जिला व राज्य का नाम रौशन किया है जो काफी सराहनीय कार्य है. मौके पर जिप सदस्य बिमला देवी, पूर्व मुखिया डालचन्द महतो, दामोदर महतो, कोलेश्वर रविदास नारायण महतो, सुन्दर रविदास, अर्जुन भोक्ता, कामेश्वर महतो आदि उपस्थित थे. इसके बाद विधायक डॉ महतो ने चतरोचट्टी के बिरहोर डंडा में मंगलवार की शाम 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-smuggler-arrested-with-20-bags-of-heroin/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 20 पुड़िया हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही