Search

 
 
 

बेरमो : एनडीए में 33वां रैंक लाने वाले हर्ष को विधायक ने किया सम्मानित

 
Bermo : गोमिया के छात्र हर्ष कुमार ने एनडीए की परीक्षा में देश भर में 33वां रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. हर्ष की इस कामयाबी पर सोमवार 8 मई को विधायक लंबोदर महतो हर्ष के घर पहुंचे और बुके देकर बधाई दी. विधायक ने कहा कि हर्ष ने गोमिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है. उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता के मार्ग को खोलती है. हर्ष ने इसे साबित किया है. हर्ष की ये उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. इस मौके पर जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, संदीप कुमार स्वर्णकार, शैलेश रवानी सहित कई लोग मौजूद थे. गोमिया निवासी राजेश जयसवाल उर्फ पिंकू जयसवाल के पुत्र हर्ष कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया से ली है. नौंवी परीक्षा पास होने के बाद उसका नामांकन सैनिक स्कूल तिलैया में हो गया. 12वीं की परीक्षा अच्छे नंबर से पास की और सितंबर 2022 में एनडीए की परीक्षा में शामिल हुआ. इस परीक्षा में देश के लगभग चार लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. बीते 18 अप्रैल को रिज़ल्ट ज़ारी हुआ. देश के कठिनतम प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल इस एनडीए की परीक्षा में कुल 538 अभ्यर्थी सफल हुए. जिसमे हर्ष ने दश भर में 33वां रैंक लाकर अपना लोहा मनवाया. हर्ष ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता राजेश जयसवाल, मां नीतू जयसवाल और सैनिक स्कूल के शिक्षक एम पाठक को दिया है. यह">https://lagatar.in/bermo-jharkhand-students-studying-in-manipur-appeal-for-return/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मणिपुर में पढ़ रहे झारखंड के विद्यार्थियों ने वापसी के लिए लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही